फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate death case How he fell from the eighth floor and died Wife told entire incident

UP: आठवीं मंजिल से कैसे गिरे अधिवक्ता, कैसे हुई मौत...पत्नी ने बताई पूरी घटना, बोलीं-धड़धड़ की आवाज आई थी

Sat, 02 Mar 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

एसएन मेडिकल कालेज पर अधिवक्ता की पत्नी सुनीता शर्मा भी पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह दवा खाकर सो रही थीं। तभी धड़धड़ की आवाज आई। वह नींद से जाग गई। पता चला कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए थे। वह तलाशी लेने लगे। तब पति वहां पर नहीं थे। इसके बाद पुलिस चली गई। कुछ देर बाद गार्ड ने पति के गिरने की सूचना दी।

विज्ञापन
Advocate death case How he fell from the eighth floor and died Wife told entire incident
आठवीं मंजिल से कैसे गिरे अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में यूपीएसआईडीसी मार्ग स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में शुक्रवार रात को पुलिस दबिश के दौरान आखिर क्या हुआ? ये सवाल बना हुआ है। जब पुलिस आई तो अधिवक्ता की पत्नी दवा खाकर सो रहीं थीं। उन्होंने बताया कि धड़धड़ की आवाज आई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और फ्लैट में अंदर घुस आई। उसी दौरान वो जाग गईं। कुछ देर बाद गार्ड आया और उसने पति के गिरने की सूचना दी। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

अधिवक्ता सुनील शर्मा पत्नी के साथ मंगलम आधार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 801 में करीब एक महीने से रह रहे थे।  रात को लगभग 10:45 बजे एक गाड़ी से 7-8 पुलिसकर्मी अपार्टमेंट पर पहुंचे। तीन दरोगा के साथ एक महिला पुलिसकर्मी के अलावा सादा कपड़ों में एक व्यक्ति और था। पुलिसकर्मियों को फ्लैट नंबर 801 में जाना था। वह अपार्टमेंट की सीढ़ियों की तरफ चले गए। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही किसी के गिरने की आवाज आई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अपार्टमेंट के भूतल पर टहल रहे लोगों ने गेट पर मौजूद गार्डों को बताया। गार्ड दौड़कर पहुंचे तो फ्लैट नंबर 802 की तरफ भूतल पर सुनील शर्मा गिरे हुए थे। तभी पुलिसकर्मी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। मगर, लोगों ने रोक लिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने लहूलुहान अधिवक्ता को गाड़ी में रखा। हास्पिटल में चिकित्सक ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर आई, पति नहीं थे
एसएन मेडिकल कालेज पर अधिवक्ता की पत्नी सुनीता शर्मा भी पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह दवा खाकर सो रही थीं। तभी धड़धड़ की आवाज आई। वह नींद से जाग गई। पता चला कि पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए थे। वह तलाशी लेने लगे। तब पति वहां पर नहीं थे। इसके बाद पुलिस चली गई। कुछ देर बाद गार्ड ने पति के गिरने की सूचना दी। थाना न्यू आगरा पुलिस को छोड़ूंगी नहीं। उनके खिलाफ कार्रवाई कराऊंगी।

पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस दबिश देने गई थी। तभी अधिवक्ता की गिरने से मौत हुई है। माना जा रहा है। वह छिपने के लिए फ्लैट संख्या 802 में गए होंगे। फ्लैट खाली पड़ा है। निर्माण चल रहा है। इस दौरान गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपार्टमेंट सहित अन्य लोगों के बयान लिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed