फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advisory issued for devotees in Bankebihari temple children-elderly and sick should not come

Banke Bihari Mandir: बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुई एडवाइजरी, बच्चे-बुजुर्ग और बीमार न आएं

Fri, 18 Aug 2023 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 12:31 PM IST
सार

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज के अवसर पर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि बच्चे, बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालु ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने न आएं। 
 

विज्ञापन
Advisory issued for devotees in Bankebihari temple children-elderly and sick should not come
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने हरियाली तीज पर मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एडवाइजरी जारी की है,  जिसमें कहा गया है कि श्रद्धालु अपने साथ छोटे बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग और मरीजों को मंदिर में न लाएं। इसके साथ ही जेबकतरों और मोबाइल चोरों से भी सावधान किया है। 

विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक (प्रशासन) मुनीश कुमार द्वारा जारी एडवाइजरी में हरियाली तीज पर होने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को कई तरह की चेतावनी दी है, जिसमें बताया कि श्रद्धालु अपने साथ लगेज और कीमती सामान न लाएं, मंदिर में आने से पहले मुख्य मार्ग पर बने निशुल्क जूता घरों में जूता-चप्पल उतारकर आएं। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में जेबकतरे, चेन कतरे और मोबाइल चोरों से भी श्रद्धालुओं को सचेत किया है। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधक ने हरियाली तीज पर भीड़ के आंकलन के बाद ही वृंदावन आने की सलाह दी है। दर्शनार्थियों को लपकों और असामाजिक तत्वों से भी सावधान रहने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को हरियाली तीज पर सोने-चांदी से जड़ित हिंडोला में ठा. बांकेबिहारी के दर्शन होंगे। इसके लिए लाखों श्रद्धालु ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए आएंगे। उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा यह एडवाइजरी जारी की गई है। 

विज्ञापन

दर्शन का समय चार घंटे बढ़ाया गया  

शनिवार को प्रात: 7.45 बजे से दोपहर दो बजे और सायंकालीन सेवा में शाम पांच बजे से रात्रि 11 बजे तक ठा. बांकेबिहारी गर्भ़गृह से बाहर स्वर्ण हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है कि हरियाली तीज पर ठा. बांकेबिहारी प्रात:कालीन एवं सायंकालीन सेवा में 2-2 घंटे दर्शन का समय बढ़ाया गया है।

आरती का बदला समय 

 स्वर्ण हिंडोला में दर्शन के समय बढ़ाने के साथ ही आरती का समय भी भी बदलाव किया गया है। प्रात:कालीन सेवा में सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश प्रात: 6 बजे, प्रात: 7.45 बजे दर्शन खुलेंगे, श्रृंगार आरती  प्रात: 7.55 पर, राजभोग सेवा प्रात: 8 बजे, राजभोग आरती मध्याह्न 1.55 बजे के बाद मध्याह्न 2 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। शाम को मंदिर के पट 5 बजे खुलेंगे, शयन आरती रात्रि 10.55 पर होगी इसके बाद रात्रि 11 बजे मंदिर के पट बंद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed