फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adulterated Ghee and Milk Black Marketing Rises Ahead of Raksha Bandhan

UP: रक्षाबंधन से पहले सक्रिय हुए मिलावट माफिया, घेवर के लिए मिलावटी घी और दूध की कालाबाजारी; प्रशासन हुआ अलर्ट

Fri, 17 Jul 2026 01:42 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 01:42 PM IST
सार

रक्षाबंधन से पहले घेवर की बढ़ती मांग के बीच आगरा में मिलावटी घी, दूध और खोआ की कालाबाजारी तेज हो गई है। खाद्य विभाग ने कई जगह छापेमारी कर नमूने लिए हैं और विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Adulterated Ghee and Milk Black Marketing Rises Ahead of Raksha Bandhan
घेवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगले महीने रक्षाबंधन है और इसमें घेवर की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इसके लिए घेवर बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में मिलावटी घी-दूध की कालाबाजारी के लिए माफिया सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी घी-दूध को जब्त भी किया है। इसकी रोकथाम के लिए लखनऊ स्तर से टास्क फोर्स बन चुकी है। स्थानीय अधिकारी भी जल्द अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


जिले में करीब 10 हजार मिष्ठान्न भंडार हैं। ब्रज क्षेत्र में घेवर की मिठाई बेहद लोकप्रिय है। घेवर को महीनेभर पहले से बनाकर स्टॉक कर लिया जाता है। बिक्री के समय इसे गर्म चाशनी में डुबाकर मेवा, खोआ से सजाकर बेचा जाता है। इसे घी और वनस्पति तेल से बनाया जाता है। इस त्योहार को भुनाने के लिए माफिया ने मिलावटी-नकली घी और दूध की कालाबाजारी शुरू कर दी है। हाल ही में फतेहाबाद और कागारौल में मिलावटी घी पकड़ा है। दूध के भी नमूने जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मिलावटी-नकली सामग्री पकड़ने के लिए कार्रवाई चल रही हैं। त्योहार को देखते हुए घी, दूध और खोआ की जांच प्राथमिकता पर कराई जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान भी चलेगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिलावटी और नकली सामग्री की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805533 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रही बीते साल की नमूनों की स्थिति:
सामग्री             नमूने                         फेल

दूध                         228                         141
खोआ             45                         39

घी                         27                         09
मिठाई (घेवर समेत) 45                         42

ऐसे करें पहचान:
घी: गर्म करने पर इसकी खुशबू खत्म हो जाएगी, क्योंकि इसमें एसेंस मिला होता है। शुद्ध का गर्म होने पर खुशबू रहेगी। ये दानेदार होगा और रंग हल्का पीला होगा।
खोआ: स्टार्च और रिफाइंड मिला होने पर हाथ में लेने पर जल्दी चिकनाई छोड़ेगा। आयोडीन टिंचर की बूंद मिलाने पर इसका रंग हल्का काला पड़ जाएगा।
दूध: एक घूंट दूध का पिएं और फिर कुल्ला कर दें। सिंथेटिक होने पर शुरू में मीठा और फिर कसैला लगेगा। पानी की बूंद फर्श पर गिराएं। पानी अधिक होने पर ये जल्द फैल जाएगा। (जैसा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह परमार ने बताया)


मिलावटी सामग्री से बढ़ रहीं बीमारियां
आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच का कहना है कि मिलावटी सामग्री के उपयोग से बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लंबे समय तक इनके उपयोग से किडनी रोग बढ़ रहे हैं। मधुमेह, हृदय रोग की भी वजह बन रही है। पेट के विकार भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों का शारीरिक विकास भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed