फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADJ Paxo Poonam Tyagi died in a road accident car collided with the divider

दर्दनाक: सड़क हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत, डिवाइडर से टकराई कार

Tue, 07 Feb 2023 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 11:51 AM IST
सार

करहल में एक्सप्रेसवे पर एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सैफई पीजीआई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
ADJ Paxo Poonam Tyagi died in a road accident car collided with the divider
सड़क हादसे में एडीजी (पाक्सो) पूनम त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो)  पूनम त्यागी की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चालक और  एडीजे गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी होते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल  एडीजे और उनके चालक को सैंफई पीजीआई में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद  एडीजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


छुट्टी बिताने के बाद लौट रहीं थीं मैनपुरी

दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद  एडीजे  (पाक्सो) पूनम त्यागी अपनी कार से मैनपुरी आ रही थीं। जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था। हादसा होने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारी

 हादसे की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष महेश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एडीजे  (पाक्सो) की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पुहंच गए। तत्काल प्रभाव से घायलों को पीजीआई सैंफई भेजा, जहां डॉक्टरों ने पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया। क्षतिग्रस्त कार पुलिस चौकी उरावर पर खड़ी करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूनम के पति भी मेरठ न्यायालय में तैनात बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक का चल रह उपचार

इस संबंध में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम सैंफई पीजीआई में हो रहा है, जबकि उनके चालक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed