{"_id":"675dbe918292df3111046427","slug":"add-active-workers-to-booth-committee-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-128689-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बूथ समिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बूथ समिति में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ें
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी की संगठन चुनाव को लेकर मंडलों पर बैठक हुई। इसमें मंडलों में बनाए गए चुनाव अधिकारी भाग लेने पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिला महामंत्री रमा तिवारी ने उत्तरी मंडल की बैठक ली। उन्होंने कहा, मंडल गठन से पहले बूथ समिति का गठन अनिवार्य है। बूथ समिति में सक्रिय युवाओं को शामिल करें। निष्क्रिय लोगों को हटाया जाए। बैठक में चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, प्रदीप सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख मनेश चौहान, सरितकांत भाटिया, प्रदीप राज, बलबीर धनगर, अनुराग पांडेय, अजय पाल सिंह, विनोद शर्मा, राहुल राठौर, भूपेंद्र यादव, शेरसिंह भदौरिया, विमला राजपूत मौजूद रहे।
भाजपा के कुसमरा मंडल के अध्यक्ष पद पर शनिवार को नामांकन हुआ। 8 आवेदकों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कस्बा स्थित महाकवि देव स्मारक के सभागार में चुनाव अधिकारी बलबीर धनगर, जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। संवाद