{"_id":"62b46aba76b8b95345300e34","slug":"ada-sealed-tractor-showroom-opposite-isbt-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एडीए ने ट्रैक्टर शोरूम पर लगाई सील, नक्शा पास किए बिना निर्माण कर लगाया था शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एडीए ने ट्रैक्टर शोरूम पर लगाई सील, नक्शा पास किए बिना निर्माण कर लगाया था शटर
Thu, 23 Jun 2022 06:59 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Jun 2022 06:59 PM IST
सार
ट्रैक्टर शोरूम पर नक्शा पास किए बिना लगाए गए शटर पर एडीए ने 28 अप्रैल को नोटिस जारी किया था, लेकिन संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर शोरूम किया गया सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अवैध निर्माण के मामले में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने आईएसबीटी के सामने, नेशनल हाईवे पर स्थित प्रीत ट्रैक्टर एजेंसी पर बृहस्पतिवार को सील लगा दी। शोरूम संचालक ने बिना अनुमति के निर्माण कर शटर लगा दिया था। इस पर संयुक्त सचिव सुशीला अग्रवाल के नेतृत्व में सहायक अभियंता वीएन सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
एडीए की संयुक्त सचिव सुशीला अग्रवाल ने बताया कि प्रीत ट्रैक्टर एजेंसी शोरूम पर नक्शा पास किए बिना लगाए गए शटर पर एडीए ने 28 अप्रैल को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद 10 मई, 19 मई, 8 जून को सुनवाई का मौका दिया गया, लेकिन शोरूम संचालक भानु प्रताप सिंह की ओर से जवाब नहीं दिया गया। निरीक्षण के दौरान कोई साक्ष्य नहीं दिए गए।
विज्ञापन
इस पर एडीए के प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर शोरूम पर सील लगा दी। इस दौरान एडीए के अवर अभियंता मनोज राठौर तथा सिकंदरा पुलिस मौजूद रही। बता दें कि शहर में अवैध निर्माणों को लेकर एडीए सख्त रुख अपना रहा है। पिछले दिनों ताजगंज वार्ड में अनाधिकृत रूप से बनाए गए होटल ग्रीन व्यू पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन