फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA could not even know about illegal colony made in five bighas of land in Agra

Agra News: पांच बीघे में बनाई अवैध कॉलोनी, ध्वस्तीकरण में एडीए ने की रस्म अदायगी; लोगों को कमाई डूबने की चिंता

Wed, 31 May 2023 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 May 2023 10:34 AM IST
सार

आगरा में पांच बीघे में अवैध कॉलोनी बसा दी गई। लोगों को जिंदगी भर की कमाई डूबते दिख रही है। क्योंकि एडीए ने कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। हालांकि ध्वस्तीकरण में एडीए ने अभी रस्म अदायगी की ही की है। 

विज्ञापन
ADA could not even know about illegal colony made in five bighas of land in Agra
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पांच बीघा जमीन में अवैध कॉलोनी बना दी गई। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) को इसकी भनक तक नहीं लगी। बिना नक्शा पास कराए प्लॉटिंग शुरू हो गई। आठ से 10 परिवार बस गए। शिकायत पर ध्वस्तीकरण के लिए मंगलवार को एडीए टीम पहुंची, तो कार्रवाई के नाम पर एक रस्म अदायगी की। एक कमरा ध्वस्त कर टीम लौट आई।

विज्ञापन

अवैध निर्माण चिह्नित करने के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनियंत्रित विकास पर रोक लगाने और अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने सभी वार्ड के सहायक व अवर अभियंताओं को अवैध कॉलोनियां व निर्माण चिह्नित करने के आदेश दिए, लेकिन कुछ नहीं निकला। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से बसा दिया महारानी धाम 

हाथरस रोड पर मौजा पोइया के नगला जार में संघप्रिय गौतम ने करीब पांच बीघा जमीन पर अवैध रूप से महारानी धाम बसा दिया। सड़क बिछाकर प्लॉटिंग की। आठ से 10 प्लॉट बेच दिए। जिनमें अब मकान बन गए हैं। शिकायत पर एडीए ने नोटिस थमाया। लेकिन नोटिस के बावजूद बिल्डर संघप्रिय गौतम नक्शा प्रस्तुत नहीं कर सका। 


यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;

कार्यालय को बुल्डोजर से ध्वस्त किया

सहायक अभियंता ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को एडीए टीम ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची। अवैध कॉलोनी के गेट पर प्लॉटिंग बुकिंग के लिए बने कमरे को बुल्डोजर से ध्वस्त किया। बाकी अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं की। ऐसे में एडीए की ध्वस्तीकरण खानापूर्ति बनकर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed