{"_id":"636d4f60e9cbeb0b556ed35e","slug":"farmer-suicided-by-shot-himself-mainpuri-news-agr553080831","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: खेत पर गए किसान ने खुद को मारी गोली, वजह तलाशनें में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: खेत पर गए किसान ने खुद को मारी गोली, वजह तलाशनें में जुटी पुलिस
Fri, 11 Nov 2022 07:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:24 AM IST
सार
सीओ सिटी का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
10एमएनपी-29-मृतक बृजमोहन उर्फ बृजेश यादव का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चौहानपुर निवासी एक किसान ने बृहस्पतिवार की दोपहर खेत पर खुद को गोली मार ली। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से पुलिस को तमंचा और कारतूस बरामद हुए है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चौहानपुर निवासी बृजमोहन उर्फ बृजेश यादव (50) बृहस्पतिवार की दोपहर खेत पर पशुओं के लिए चारा लाने की बात कह कर गए थे। खेत पर जाकर उन्होंने तमंचा से सिर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। किसान द्वारा खुदकुशी की खबर जैसे ही परिजन को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मौके पर मिले तमंचा व कारतूस को कब्जा में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं के लिए चारा लेने गया था किसान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। किसान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। किसान ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर अभी तक किसी कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। सीओ सिटी का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन