{"_id":"6ab40f4b05dfbc32cf0f2f0d","slug":"ad-health-found-four-contractual-employees-absent-at-chc-saiyan-agra-news-c-421-1-sagr1012-17822-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एडी हेल्थ को सीएचसी सैंया पर गैरहाजिर मिले चार संविदाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एडी हेल्थ को सीएचसी सैंया पर गैरहाजिर मिले चार संविदाकर्मी
विज्ञापन
सैंया। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डाॅ. मंजू सचान ने बुधवार को सीएचसी सैंया का औचक निरीक्षण किया, तो चार संविदा कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने प्रसव, डीएडी पोर्टल, इमरजेंसी रिकॉर्ड, एचआरपी और बायोमेडिकल वेस्ट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
एडी डॉ. मंजू सचान सुबह 10:15 बजे करीब अचानक सीएचसी सैंया पहुंचीं। यहां उन्होंने इमरजेंसी रिकॉर्ड की छानबीन की। फार्मासिस्ट सुनील तिवारी से डीएडी पोर्टल के संचालन के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट का जायजा लिया। इसके बाद एडी ने एचआरपी और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने स्टाफ ऑफिसर अनिल सेन व स्टाफ नर्स से डिलीवरी फॉर्म, ड्यूटी रजिस्टर और दिवसों के अनुसार निर्धारित रंग वाली चादरें उपलब्ध न मिलने पर नाराजगी जताई। व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इससे पहले गैरहाजिर मिले संविदाकर्मियों को रजिस्टर में अनुपस्थित लिखा।
एडी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने मुआयने के दौरान जिन खामियों पर नाराजगी जताई है, उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। - डॉ. अतुल कुमार भारती, सीएचसी अधीक्षक सैंया।