फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action taken against hotels running coal furnaces, fined

Agra News: कोयला की भट्टियां चलाने वाले होटलों पर कार्रवाई, किया जुर्माना

Thu, 15 Jan 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Action taken against hotels running coal furnaces, fined
आगरा। शहर मं एनजीटी व ग्रेप के नियमों का उल्लंघन कर होटल और रेस्टोरेंट के रूफटॉफ आयोजनों में कोयला की भट्टी का प्रयोग करने वालों पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। निगम की टीम ने संजय प्लेस के होटल सिटी इन पैलेस और फतेहाबाद रोड स्थित होटल अनप्लग्ड कोर्टयार्ड में पर छापा मारा। उनमें कोयले की भट्टियों चलती मिलने पर भट्टी जब्त कर जुर्माना लगाया हैं।
विज्ञापन

जोनल सेनेटरी ऑफिसर (जेडएसओ) जितेंद्र सिंह और सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर (एसएफआई) संजीव यादव के टीम के साथ संजय प्लेस स्थित पीएल पैलेस और होटल सिटी इन पर जांच के लिए गए। उन्हें होटल सिटी इन पैलेस के रूफटॉप पर कोयले की भट्ठी सुलगती हुई मिली। होटल प्रबंधन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। प्रबंधन ने जुर्माना अदा नहीं किया तो टीम ने कोयला भट्ठी को जब्त कर लिया। इसी तरह जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह और एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा फतेहाबाद रोड स्थित होटल अनप्लग्ड कोर्टयार्ड में निरीक्षण के लिए गए। उन्हें कोयले की भट्ठी संचालित पाई गई। होटल पर एनजीटी और ग्रेप के नियमों के उल्लंघन पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

वर्जन....
शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनजीटी और ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। होटल और रेस्टोंरेट में कोयला भट्ठियों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed