फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ACMO raids private clinic; action taken following IGRS complaint.

Agra News: प्राइवेट क्लीनिक पर एसीएमओ का छापा, आईजीआरएस की शिकायत पर कार्रवाई

Wed, 23 Sep 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
ACMO raids private clinic; action taken following IGRS complaint.
बाह: बिजौली में क्लीनिक का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ. धर्मेश श्रीवास्तव
बाह। बिजौली में संचालित क्लीनिक की आईजीआरएस पर की गई शिकायत पर बुधवार को एसीएमओ डॉ. धर्मेश श्रीवास्तव ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान क्लीनिक पर मरीज तो थे, लेकिन कोई डॉक्टर या कंपाउंडर नहीं था। लिहाजा क्लीनिक को सील कर दिया है। शिकायत में इटावा में नियुक्त आयुष चिकित्सक डॉ. एसके वर्मा की क्लीनिक होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि शिकायत पर क्लीनिक की जांच की गई है। क्लीनिक खुला था, मरीज भी थे, लेकिन कोई चिकित्सक या अन्य स्टाफ नहीं मिला। नतीजतन क्लीनिक को सील कर नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में डॉ. एसके वर्मा ने बताया क्लीनिक डॉ. अजीत के नाम पर पंजीकृत है। उनका कोई सरोकार नहीं है। आईजीआरएस पर पुरानी शिकायत पर जांच की गई है। एसीएमओ के छापेमारी की भनक लगते ही बाह क्षेत्र के झोलाछाप अपने अस्पताल बंद कर भूमिगत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed