{"_id":"654b25964315fd99090db305","slug":"accused-set-kiosk-on-fire-in-agra-when-woman-did-not-give-glass-and-water-to-drink-alcohol-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शराब पीने के लिए नहीं दिया गिलास और पानी... तो खोखे में लगा दी आग; सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शराब पीने के लिए नहीं दिया गिलास और पानी... तो खोखे में लगा दी आग; सामान जलकर राख
Wed, 08 Nov 2023 11:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:37 AM IST
सार
आगरा में महिला ने शराब पीने के लिए गिलास और पानी नहीं दिया तो शराबी ने खोखे में आग लगा दी। इससे सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
थाना ताजगंज, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दुकान पर बैठी महिला ने युवक को शराब पीने के लिए गिलास और पानी देने से मना कर दिया। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। महिला को पीट दिया। दुकान बंद होने के बाद रात में खोखे में आग लगा दी। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना ताजगंज थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोबर चौकी अतंर्गत विभव नगर निवासी पुष्पा देवी घर के पास खोखे में परचून की दुकान चलाती हैं। उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को शाम 6 बजे एक छोटू नाम का युवक दुकान पर गिलास और पानी लेने के लिए आया। उनके पास दुकान में गिलास नहीं थ, तो उन्होंने देने से मना कर दिया। यह सुनकर वह गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर उनका बेटा आ गया। उसने बेटे को पीटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: आरटीआई में सूचना नहीं दी तो बीएसए पर लगा 25 हजार का जुर्माना, वेतन से की जाएगी वसूली
विज्ञापन
इसके बाद दुकान में आग लगाने की धमकी देकर चला गया। रात 2 बजे उन्होंने देखा कि खोखे में आग लगी है। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए। उन्होंने स्तर से आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।