{"_id":"66b25427f34d49f516077f99","slug":"accused-released-after-serving-8-years-in-jail-in-agra-started-looting-again-police-arrested-him-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आठ वर्ष जेल में काटी सजा, छूटकर आया खर्च पूरे करने को शुरू कर दी लूट; अब फिर धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आठ वर्ष जेल में काटी सजा, छूटकर आया खर्च पूरे करने को शुरू कर दी लूट; अब फिर धरा गया
Tue, 06 Aug 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:34 PM IST
सार
आगरा में आरोपी ने आठ वर्ष जेल में सजा काटी। छूटकर आया तो खर्च पूरे करने को फिर लूट शुरू कर दी। पुलिस ने उसे फिर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में व्यापारी पिता-पुत्र से लूट की गई थी। इसमें छह बदमाश शामिल थे। एक बदमाश ने रेकी की थी। उसके दो साथियों ने व्यापारी को रोककर लूट की। बाकी राहगीरों की तरह आसपास ही खड़े हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में एक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस फायरिंग में उसे गोली लग गई। पूछताछ के बाद बाकी पांच भी पकड़ लिए गए। आरोपी श्रवण कुमार लूट के मामले में आठ साल की सजा काटने के बाद ढाई महीने पहले ही रिहा हुआ था। जेल से बाहर आते ही खर्च पूरे करने के लिए लूट करने लगा। बदमाशों ने मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला मागरौल के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
बेलनगंज, छत्ता निवासी गुंजन गुप्ता के साथ 26 जुलाई की रात को वारदात हुई थी। उनकी इटौरा में परचून की दुकान है। घटना वाले दिन वह दुकान बंद कर 22 वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। ग्वालियर हाईवे पर नगला मागरौल के पास दो बदमाशों ने तमंचे से डराकर उन्हें रोक लिया था। पिटाई करने के बाद कीचड़ में फेंक दिया और एक्टिवा लूट ले गए थे।
डिकी में 70 हजार रुपये भी थे। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला था। बदमाश ताजगंज क्षेत्र की तरफ भागे थे। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि मंगलवार तड़के 4 बजे सूचना पर रोहता नहर स्थित जखोदा गांव के पास दो बदमाशों को घेर लिया। पुलिस के रोकने पर एक बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दूसरा भाग गया।
खर्च पूरे करने के लिए फिर से लूट
डीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दीपक है। उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। वह मूलरूप से मथुरा के महावन क्षेत्र का रहने वाला है। खंदारी में किराये पर रह रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एत्माद्दौला, ट्रांस यमुना क्षेत्र से वारदात में शामिल पांच अन्य बदमाशों को पकड़ लिया।
इनमें बिहार के मधुबनी निवासी श्रवण कुमार ढाई साल पहले ही जेल से छूटा है। वह शमसाबाद लूट के मामले में आठ साल से जेल में निरुद्ध था। जेल से छूटने के बाद वह काम की तलाश में था। इस पर पकड़े गए बाकी आरोपियों के संपर्क में आ गया। श्रवण ने व्यापारी की दुकान से रेकी की थी। वारदात दो ने की थी। बाकी साथी घटनास्थल पर आसपास ही खड़े थे।