{"_id":"5def87998ebc3e87a8205450","slug":"accused-policeman-escaped-from-police-station-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी छोड़कर थाने से फरार हुआ आरोपी पुलिसकर्मी, किशोर को कमरे में बुलाकर की थी 'गंदी हरकत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी छोड़कर थाने से फरार हुआ आरोपी पुलिसकर्मी, किशोर को कमरे में बुलाकर की थी 'गंदी हरकत'
Wed, 11 Dec 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में किशोर से कुकर्म की कोशिश करने का आरोपी पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर थाने से भाग गया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं ड्यूटी छोड़कर भागने के मामले में थानाध्यक्ष ने भी उसके खिलाफ अनुशासनहीनता का मुकदमा दर्ज कराया है।
छह दिसंबर को अतिक्रमण के मामले में थाना सिकंदरपुर वैश्य में बंद पिता को खाना देने गए किशोर से थाने के मुंशी त्रिभुवन सिंह ने अपने कमरे में कुकर्म की कोशिश की। इस मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर सोमवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एसपी ने आरोपी मुंशी को निलंबित कर दिया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मुंशी ड्यूटी छोड़कर थाने से भाग गया है। एसपी सुशील घुले ने फरार मुंशी की गिरफ्तारी के लिए सिढ़पुरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। सीओ पटियाली को पूरे प्रकरण की निगरानी के निर्देश दिए हैं।

जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश
इस संबंध में सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी मुंशी थाने से फरार है। थाना सिढ़पुरा पुलिस को निर्देशित किया है कि फरार मुंशी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें और उसे जेल भेजें।
सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी हरिओम वर्मा ने कहा कि आरोपी मुंशी के खिलाफ ड्यूटी छोड़कर भागने का अनुशासनहीनता का मुकदमा दर्ज कराया है। मुंशी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दे रहे हैं।
दो माह पहले सुन्नगढ़ी में हुई थी घटना
दो महीने पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था। पटियाली सर्किल के सुन्नगढ़ी थाने में मुंशी अखिलेश ने एक बालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। उस मामले में आरोपी मुंशी को जेल भेजा जा चुका है।