{"_id":"69558f9d3e43cbd4ba0750d2","slug":"accused-of-murderous-attack-on-police-gets-bail-agra-news-c-364-1-sagr1046-123196-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपियों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपियों को मिली जमानत
Thu, 01 Jan 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना जगदीशपुरा के प्रेमनगर निवासी आशीष उर्फ आशू, अलबतिया निवासी धर्मवीर ओर मुरैना के गांव सिंगरौली निवासी देवेंद्र शर्मा को जमानत मिल गई।
जिला जज संजय कुमार मलिक ने स्वतंत्र गवाह के अभाव में इनके प्रार्थनापत्र को स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिए। थाना एकता में दर्ज प्राथमिकी में अनुसार 17 नवंबर को उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। रमाडा कट पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घेराबंदी कर तीन को पकड़ा गया, दो भाग गए। पूछताछ में पता चला कि ये ट्रांसफार्मरों से एल्युमिनियम चोरी करते हैं।