फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused in fake currency case suicide in jail

नकली नोट बनाने के आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर दी जान, गमछे से फंदा बनाकर पेड़ से लटका

Thu, 12 Sep 2019 12:46 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 12 Sep 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
accused in fake currency case suicide in jail
ओमकार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नकली नोट बनाने के आरोप में छह सितम्बर को पकड़े गए ओमकार ने जिला जेल में सुसाइड कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गमछे से फांसी का फन्दा बनाया, इसे पेड़ से बंधा और उसपर लटक गया। घटना देर शाम सात बजे की बताई गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब बंदी पांच बजे बैरक में चले जाते हैं तो ओमकार सात बजे बाहर कैसे था। ओमकार आगरा के ही शमसाबाद रोड का रहने वाला था।
विज्ञापन


आगरा में एसटीएफ ने शहीद नगर एकता पार्क से स्कैनर और प्रिंटर की मदद से स्टांप पेपर पर 100-100 के जाली नोट छापने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को छह सितंबर की सुबह गिरफ्तार किया था। ये लोग जाली करेंसी को शराब के ठेकों पर चलाते थे। 
विज्ञापन


पिछले डेढ़ साल से यह गोरखधंधा चल रहा था। गिरोह के पास से 100-100 के नकली नोट की 3.5 गड्डी (35000 रुपये), लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर, मोबाइल बरामद किए गए हैं। नकली नोटों का यह कारखाना सदर बाजार के शहीद नगर की एकता कॉलोनी में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी कृष्णापुरी, कहरई मोड़, शमसाबाद रोड के शिवम तोमर और ओमकार झा, नया बांस रोड, शमसाबाद का अवधेश सविता, धिमश्री शमसाबाद का सुनील, मियांपुर ताजगंज का लाखन हैं।इन्होंने एकता कॉलोनी में मकान किराए पर ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed