फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested for blackmailing the girl by absence video in agra

आगरा: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाए, चोरी के मोबाइल से किए वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 09:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 May 2022 09:38 AM IST
सार

पीड़ित युवती एक पैथोलॉजी में नौकरी करती है। सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। धोखे से वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। 

विज्ञापन
accused arrested for blackmailing the girl by absence video in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पैथोलॉजी में कार्यरत युवती को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी सहकर्मी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने चोरी के मोबाइल से युवती की फोटो और वीडियो वायरल किए थे। पुलिस ने इस मामले में एक और मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि युवती एक लैब में कार्यरत थी। लैब में हनुमान नगर निवासी दीपक धाकरे भी काम करता था। युवती तलाकशुदा थी, जबकि दीपक पहले से शादीशुदा था। उसने शादीशुदा होने की बात युवती से छिपा ली। शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

विज्ञापन

युवती से मांग रहा था पांच लाख रुपये 

आरोपी युवक ने धोखे से वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में युवती को उसकी हकीकत पता चल गई। उसने दूरी बना ली। इसके बावजूद वो उसे परेशान कर रहा था। पांच लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। बाद में युवती के भाई और भाभी को फोटो व वीडियो भेज दिए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक धाकरे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 24 अप्रैल को बांकेबिहारी सेवा सदन में एक शादी समारोह में गया था। वहां एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी के मोबाइल से ही युवती के फोटो व वीडियो वायरल किए थे। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद किया। इस मामले में एक और मामला चोरी का दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed