फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   According to the intention of the Election Commission, the polling places will be determined

की मंशा के अनुसार होगा मतदेय स्थलों का निर्धारण

Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
According to the intention of the Election Commission, the polling places will be determined
मैनपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुसार मतदेय स्थलों (बूथों) का निर्धारण किया जा रहा है। इस पर राजनीतिक दलों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उनकी आपत्तियों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 के दृष्टिगत 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथ, जर्जर भवन और तीन सौ से कम मतदाता वाले बूथों का संभाजन किया गया है। बूथों के संभाजन पर राजनीतिक दलों की आपत्तियां भी आई थीं। इन आपत्तियों पर चर्चा करते हुए सीडीओ ने कहा कि विधानसभा मैनपुरी क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाता वाले 11 बूथ, चार बूथों के भवन जर्जर और दो बूथों पर तीन सौ से कम मतदाता हैं। वहीं विधानसभा भोगांव क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाता वाले छह बूथ, दो भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में और चार बूथ तीन सौ से कम मतदाता वाले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा विधानसभा किशनी क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाता वाले पांच बूथ हैं और दो बूथों के भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में हैं। चौथी व अंतिम विधानसभा करहल क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाता वाले छह बूथ, तीन सौ से कम संख्या वाले ती बूथ और छह बूथों के भवन जर्जर हैं। ऐसे सभी बूथों का संभाजन किया गया है। उप जिलाधिकारियों द्वारा बैठक में चर्चा के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया गया। सीडीओ ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ही बूथ संभाजन का कार्य व अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम सदर ऋषिराज, एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार, एसडीएम किशनी अनूप कुमार, एसडीएम घिरोर रतन वर्मा, एसडीएम करहल अनिल कुमार कटियार, सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचंद और सुनील कुमार मिश्र उपस्थित रहे। मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक दलों से सपा विधायक राजकुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनीता शाक्य, जिलाध्यक्ष लोक दल विद्याराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed