फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accidents on expressway due to drowsiness; motorcyclist injured, car damaged.

Agra News: झपकी से एक्सप्रेस-वे पर हादसे, बाइक सवार घायल-कार क्षतिग्रस्त

Sun, 19 Jul 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Accidents on expressway due to drowsiness; motorcyclist injured, car damaged.
फतेहाबाद फोटो। एक्सप्रेसवे पर घायल बाइक सवार, क्षतिग्रस्त बाइक स्रोत यूपीडा
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह बाइक और कार चालक दोनों को झपकी आने से दो हादसे हो गए। बाइक डिवाइडर से टकराने पर युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं दूसरे हादसे में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


पहला हादसा सुबह 4:15 बजे करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक अरविंद पासवान निवासी कमालपुर, थाना छपिया, जिला गोंडा, दिल्ली से बाइक पर गोंडा जा रहे थे। फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 32.300 पर चालक को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरा हादसा सुबह 5:00 बजे करीब हुआ। कार चालक राजेंद्र पुत्र राम अवतार निवासी गोपालपुर शमसाबाद अपनी पत्नी और पड़ोसियों के साथ वाराणसी से शमसाबाद आ रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 32 .300 पर कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लाइन में जाकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही थी उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कार सवार किसी को कोई चोट नहीं आई। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया घायल बाइक सवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा भिजवाया, जबकि क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed