फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident Of Two Trucks Drivers Injured In Jasrana

फिरोजाबाद: दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन घंटे बाद निकाला जा सका चालक

Sun, 15 Aug 2021 03:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 15 Aug 2021 03:19 PM IST
सार

सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस, ग्रामीणों की भी लगी भीड़, केबिन में फंसे चालक को तीन घंटे बाद निकाला जा सका, चालक सहित दोनों ट्रकों के घायलों को उपचार के लिए भेजा

विज्ञापन
Accident Of Two Trucks Drivers Injured In Jasrana
फिरोजाबाद में आमने सामने टकराए ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना के एटा शिकोहाबाद मार्ग पर रविवार को दो ट्रकों में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा आपस में फंस गया। केबिन में फंसे एक ट्रक के चालक को पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों ट्रकों के चार घायलों को उपचार के लिए भेजा है। इस दौरान दोनों ओर ट्रक और भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब पांच बजे एटा की तरफ से आ रहा ट्रक बनवारा के निकट शिकोहाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक से भिड़ गया। तेज आवाज के साथ हुई भिड़ंत के कारण राहगीरों के साथ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाल फतेह बहादुर भदौरिया मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक ट्रक में फंसे दो लोगों को उपचार के लिए भेज दिया। वहीं एटा की तरफ से आ रहे ट्रक के चालक सहित दो लोग केबिन में फंस गए। दो घंटे बाद नगला अलिया थाना अकराबाद अलीगढ़ निवासी राजकुमार को निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भेजा। वहीं केबिन में बुरी तरह से फंसे चालक अलीगढ़ निवासी अरविंद सागर को कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे बाद निकाला जा सका।
विज्ञापन

पुलिस ने जेसीबी, क्रेन, गैस कटर, फायर बिग्रेड और ग्रामीणों की मदद से चालक को निकालने में सफलता हासिल की। चालक के बाहर निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि अलसुबह पांच बजे हादसा हुआ है। सड़क पर मौजूद गड्ढे को बचाने के प्रयास में शिकोहाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने एटा की तरफ से आ रहे ट्रक में टक्कर मारी है। कोतवाल फतेह बहादुर भदौरिया ने कहा फंसे सभी लोगों को निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है। यातायात को भी सुचारू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां तुझे प्रणाम: ताजनगरी में सुनाई दी जन-गण-मन की गूंज, बाइक रैली ने दिया सद्भावना संदेश, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed