फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident news,sahawar news,yakutganj,yakutganj kasganj,yakutganj kasganj news

याकूतगंज के समीप चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

Tue, 01 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
accident news,sahawar news,yakutganj,yakutganj kasganj,yakutganj kasganj news
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज के समीप एक महिला बाइक से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार मीना (26) पत्नी राधे निवासी ग्राम सिरौली सोरों हुई। वह अपनी दवा लेने के लिए अपने पति के साथ सहावर जा रही थी। जब उसकी बाइक याकूतगंज पर पहुंची तो वह अचानक चलती बाइक से गिर गई। जिससे उसके गंभीर चोटे आ गईं। हादसे पर राहगीर और ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर अन्य परिवारीजन भी उसके साथ आ गए। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed