{"_id":"5ded381f8ebc3e1b8f20355a","slug":"accident-mainpuri-news-agr419121744","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने बाइक को रौंदा, महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने बाइक को रौंदा, महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन
08एमएनपी-33-कुरावली में सड़क हादसे में चालक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते परिजन
- फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर शनिवार की शाम बाइक सवारों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला सावा निवासी 30 वर्षीय हरि सिंह उर्फ पिंटू थाना बिछवां क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी मामा इतवारी के घर आया था। रविवार को मामा के बेटे सुभाष के साथ सुभाष की सास 56 वर्षीय कमला देवी निवासी गांव अरम सराय थाना भोगांव को दवा दिलाने बाइक से फर्रुखाबाद गया था। शाम करीब छह बजे जब तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर गांव सकत बेवर के पास फर्रुखाबाद डिपो की बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में कमला देवी व हरि सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ट्रिपल राइडिंग लील गई दो जिंदगी
फर्रुखाबाद से लौट रहे हरि सिंह के लिए ट्रिपल राइडिंग जानलेवा साबित हुई। बाइक पर उसके अलावा मामा का लड़का सुभाष और उसकी सास कमला देवी भी थीं। तीनों में से कोई एक भी अगर यातायात नियम पालन की बात को सोचता और अमल करता तो शायद आज हादसे में दो लोगों को जान न गवानी पड़ती।
विज्ञापन
पुलिस ने बस को कब्जे में लिया
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने हादसा करने वाली फर्रुखाबाद डिपो की बस को कब्जे में ले लिया। चालक व परिचालक मौके से भाग गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुरावली। जीटी रोड पर गांव लखौरा के पास रविवार की सुबह दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एटा निवासी एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक व खलासी मौके से भाग गए।
जनपद एटा की शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी 30 वर्षीय अजीत कुमार यादव ट्रक चालक था। शनिवार की रात वह ग्वालियर से ट्रक में एक कंपनी के पाइप लेकर इटावा होते हुए एटा के लिए निकला था। रविवार की सुबह करीब चार बजे ट्रक जब थाना क्षेत्र में गांव लखौरा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़त हो गई। हादसे में अजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान दूसरे ट्रक का चालक व खलासी वहां से भाग गए थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं भागे हुए चालक व खलासी की तलाश कर रही है।
डीसीएम की चपेट में आया बाइक सवार
घिरोर। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नूनहाई कापुरा निवासी मनोहर सिंह रविवार को घिरोर में रह रही बहन को लेकर घर आ रहा था। सुबह करीब 10 बजे बाइक जब कुरावली रोड पर गोलचक्कर के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रही डीसीएम ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बहन को मामूली चोट आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मनोहर की गंभीर हालत देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।