{"_id":"636e102fd83793716631075a","slug":"accident-jam-and-route-diversion-maple-app-will-get-all-kinds-of-alerts-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जाम, हादसा और कहां हुआ है रूट डायवर्जन, मैपल एप पर मिलेगा हर तरह का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जाम, हादसा और कहां हुआ है रूट डायवर्जन, मैपल एप पर मिलेगा हर तरह का अलर्ट
Fri, 11 Nov 2022 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Nov 2022 02:34 PM IST
सार
पुलिस लाइन में कार्यशाला में इस एप के बारे में जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों से लेकर आम लोग और विद्यार्थियों को मैपल के फायदे भी बताए गए।
विज्ञापन
मैपल एप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में यातायात पुलिस की ओर से शुक्रवार को पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में मैपल एप की जानकारी के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्कूलों के विद्यार्थी, ट्रांसपोर्टर, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद सभी को मैपल एप से संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बताया गया कि एप के माध्यम से ट्रैफिक संबंधी समस्याओं का समाधान ही नहीं अपडेट भी मिलता रहेगा। लोग किसी तरह से मार्ग अवरुद्ध होने पर इस ऐप के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं। यातायात पुलिस के अधिकारी ही नहीं सिपाही भी इससे जुड़े रहेंगे। एप के माध्यम से जानकारी मिलने पर समस्या का समाधान किया जाएगा। कहां जाम लगा है, कहां हादसा हुआ है, डायवर्जन है, कहां रास्ता अवरुद्ध है? इस बात की जानकारी भी एप के माध्यम से मिल सकेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
कार्यशाला में एक्सपर्ट को बुलाया गया था। प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी जानकारी दी गई। इस दौरान एसपी ट्रैफिक अरुण चंद, एसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ खेरागढ़ महेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।