{"_id":"686c8f5c20399f002e0af1fa","slug":"accident-in-mainpuri-school-bus-overturned-near-singhpur-screams-and-cries-ensued-three-children-injured-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में हादसा: सिंहपुर के पास पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार; तीन बच्चे हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में हादसा: सिंहपुर के पास पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार; तीन बच्चे हुए घायल
Tue, 08 Jul 2025 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Jul 2025 08:57 AM IST
सार
बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस रजबहा के पास पलट गई। बस में सवाल बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने मदद करते हुए बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में तीन बच्चों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एसपी ने असपताल पहुंच कर जाना हाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के सिंहपुर के पास मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेकर आ रही बस रजबहा के पास पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में घायल हुए तीन बच्चों को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घायलों बच्चों का हाल जाना।
कोतवाली क्षेत्र के श्रंगार नगर स्थित संत रामानुज स्कूूल की बस मंगलवार की सुबह करीब 16 वच्चों को लेकर सिंहपुर नहर पुल होते हुए श्रंगार नगर की ओर आ रही थी। नहर पुल रजबहा के पास अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित हुई बस मार्ग पर पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ही बस से बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए 8 वर्षीय असित पुत्र उपेंद्र यादव, 4 वर्षीय मयंक पुत्र अतेंद्र यादव, 5 वर्षीय रिहांश पुत्र रवि यादव सभी निवासी गांव अंगौथा नगरिया को आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसपी ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल बच्चों का हाल जाना। अस्पताल में घायल बच्चों के अभिभावक बेचैन नजर आए।