फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in Kasganj: Postal parcel vehicle crushed bike rider mother and son died father's condition critical

कासगंज में दर्दनाक हादसा: डाक पार्सल की गाड़ी ने रौंदे बाइक सवार, मां-बेटे की मौत...पिता की हालत गंभीर

Thu, 22 Aug 2024 06:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 06:05 PM IST
सार

कासगंज में ग्राम कोटरा के निकट डाक पार्सल की गाड़ी ने बाइक सवार दंपती और बेटे को रौंद दिया। तीनों ही बुरी तरह घायल हो गए। उपचाल के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता का उपचार चल रहा है। 
 

विज्ञापन
accident in Kasganj: Postal parcel vehicle crushed bike rider mother and son died father's condition critical
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र ग्राम चांडी रोड स्थित ग्राम कोटरा के निकट एक बाइक में डाक पार्सल की लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता, मां व पुत्र गंभीर घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां मां व पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पिता को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


 

जानकारी के अनुसार, थाना अमांपुर के गांव सरसई वन निवासी दीपक उर्फ मोहित (28) अपनी पत्नी शिवानी (24) व बेटा विराट (5) वर्ष के साथ बाइक से नोएडा जा रहा था। इस दौरान जब वह सहावर थाना क्षेत्र के चांडी रोड स्थित ग्राम कोटरा के निकट पहुंचा, तभी कासगंज की ओर से आती डार्क पार्सल की टाटा मैजिक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे तीनों  बाइक सवार गंभीर घायल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सूचना परिजनों को दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल दीपक सोलंकी को अलीगढ़ रेफर कर दिया। महिला व मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
विज्ञापन

दीपक सोलंकी के पिता योगेंद्र सोलंकी ने बताया कि दीपक के एक ही बेटा था, जिसकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। वह नोएडा में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। सहावर थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वाहन पुलिस के कब्जे में है, जबकि चालक मौके से फरार है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed