फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in firozabad due to fog

कोहरे का कहर, सड़क हादसे में घायल हुए IPS अधिकारी के भाई

Wed, 20 Dec 2017 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद) Updated Wed, 20 Dec 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
accident in firozabad due to fog
हादसा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गाजियाबाद में तैनात आईपीएस धर्मेंद्र सिंह के भाई प्रवीण यादव शास्त्री सड़क हादसे में घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल प्रवीण को गाजियाबाद में भर्ती कराया गया है। एसएसपी डा. मनोज कुमार ने ट्रामा सेंटर पर पहुंचकर घायल का हाल जाना। 
विज्ञापन


जसराना के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी प्रवीण यादव शास्त्री आरएसएस की गो संवर्धन इकाई के विभाग संयोजक हैं। प्रवीण पटीकरा पर गो सेवा धाम का संचालन करते हैं। सुबह घर से ईको कार से आश्रम पर जा रहे थे। 
विज्ञापन


बाईपास पर पहुंचे कि तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसके आगे को हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के कारण वहां दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई। शास्त्री को देख लोगों ने पुलिस के साथ परिवारीजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

accident in firozabad due to fog
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। प्रवीण को आधा घंटे की कोशिश के बाद गाड़ी से बाहर निकाला जा सका। निकालने के बाद परिवार के लोग फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर पहुंचे। हादसे की सूचना पर एसएसपी डा. मनोज कुमार भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। 

डाक्टरों के साथ बैठकर पूरी स्थिति को समझकर आईपीएस धर्मेंद्र सिंह को पूरी जानकारी दी। डाक्टरों द्वारा मना करने पर धर्मेंद्र सिंह फिरोजाबाद पहुंचे और प्रवीण शास्त्री को उपचार के लिए गाजियाबाद ले गए। जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed