फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident At Agra Lucknow Express Way Bus Accident Goes To West Bengal From Gurgram

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: गुड़गांव से पश्चिम बंगाल जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल

Wed, 24 Mar 2021 08:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Mar 2021 08:53 AM IST
सार

  • लगभग 13 यात्री घायल हो गए
  • घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भेजा

विज्ञापन
Accident At Agra Lucknow Express Way Bus Accident Goes To West Bengal From Gurgram
demo pic

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद में शिकोहाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हादसा घटित हो गया। गुड़गांव से पश्चिम बंगाल जा रही स्लीपर बस एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों के चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर ही बस पलट गई। जिससे लगभग 13 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भेजा है।
विज्ञापन


सड़क हादसा मटसेना थानाक्षेत्र के अंतर्गत दतावली पुलिया के पास हुआ। बताया गया है कि मंगलवार रात अजमेर निवासी दीपक भार्गव स्लीपर बस को गुड़गांव से करीब 54 यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुआ था। बस में सभी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग गांव के लोग थे, जो गुड़गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। घायल अली हुसैन ने बताया कि सभी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। सभी लोग बंगाल में होने वाले विधानसभा के वोट डालने के लिए गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


बस मटसेना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दतावली पुलिया के समीप पहुंची, तभी खड़े ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही बस में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी होते ही मटसेना पुलिस के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल भेजा। अस्पताल में सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा भी पहुंच गए। सभी घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग हुए घायल
अली हुसैन (28) पुत्र मोहम्मद, बुशरा (11) पुत्र अलाउद्दीन, मोहम्मद मनोवर (28) पुत्र मोहम्मद मुस्तफा, शमा खातून (27) पत्नी मोहम्मद मनोवर, मनोरी (1) पुत्र मोहम्मद मनोवर निवासी शिसयाकदम गजी, रूबी (8), दिलवर (3) पुत्र मुस्तकीम, बतूलन (28) पत्नी मुस्तकीम, मुस्तकीम (30) पुत्र तस्लीम नविासी भघुवाबडरिया थाना अररिया पश्चिमी बंगाल, नोति (25) पुत्र समशुल, निवासी रायगंज थाना न्यू रायगंज दिनाजपुर बंगाल, नाहरउलहक (28) पुत्र अली मोहम्मद निवासी गिहुरिया थाना बचोल मालदा पश्चिमी बंगाल, सत्यनारायण  (32) पुत्र पन्नालाल थामला थाना मावली जिला उदयपुर राजस्थान और बबलू दास (18) पुत्र रमेशदास मालदा आदि शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed