फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP made voters aware

एबीवीपी ने मतदाताओं को किया जागरूक

Thu, 03 Feb 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
ABVP made voters aware
कासगंज/सोरोंजी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जनपद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा वोट मेरी आवाज अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जिला संयोजक तेजेंद्र लोधी ने कहा कि चुनावों में मतदान प्रतिशत जितना अधिक होगा लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी का मतदान करना आवश्यक है। अपने वोट की महत्व को समझे और अच्छी सरकार के लिए अच्छा विधायक चुनें। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को मतदान का महत्व बताया और मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

अमांपुर में नगर अध्यक्ष आकाश सैनी, मंत्री शिवांग नायक आदि रहे। नगर इकाई सोरों के कार्यकर्ताओं ने सोरोंजी के मुख्य बाजार, बस्तियों में डोर टू डोर पहुंचकर जन संपर्क किया और लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस स दौरान विभाग प्रमुख अखिलेश तिवारी, जिला सह संयोजक रितिक कुशवाह, , गोविंद तिवारी, मुकेश राजपूत, रोहित देवल, उत्कर्ष उपाध्याय, यश मिश्रा, करन चरौरे रहे। पटियाली नगर इकाई एवं सिढ़पुरा जिला संगठन मंत्री हर्षित पाराशरी, जिला सोशल मीडिया संयोजक सिद्धार्थ उपाध्याय, रवि, विवेक सोलंकी, अभिषेक उपाध्याय, किशन सोलंकी, विनय कुदेशिया, सौरभ वर्मा, अनुराग मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed