फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abortion Kit Sold In Maharashtra Rs.1500 Jalgaon Police Raids In Agra Drug Market

महाराष्ट्र में 1500 रुपये में बिकीं आगरा से खरीदी गईं गर्भपात किटें, जलगांव पुलिस का दवा बाजार में छापा

Fri, 05 Feb 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Abortion Kit Sold In Maharashtra Rs.1500 Jalgaon Police Raids In Agra Drug Market
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
महाराष्ट्र के जलगांव में आगरा से सप्लाई की गईं गर्भपात किटों की बिक्री का मामला सामने आया है। 150 रुपये की एक किट  को 1500 रुपये में बेचा गया, जबकि उन पर एमआरपी 250 रुपये लिखी थी। जलगांव पुलिस ने गुरुवार को फुव्वारा के दवा बाजार में छापा मारा। एक फर्म के व्यापारी नवीन अरोड़ा उर्फ विक्की से पूछताछ की। हालांकि दवा की बिक्री के संबंध में व्यापारी ने जानकारी से इनकार किया, इस पर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

 
थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को जलगांव के एएसआई किरण लक्ष्मण पाठक आगरा आए थे। उन्होंने बताया कि उनके जिले में एक व्यक्ति को गर्भपात किट के साथ पकड़ा है। वह किट को 1500 रुपये में गलत तरीके से बेच रहा था। उसने बिल दिखाए थे। इस पर कीमत 150 रुपये थी, जबकि किट पर एमआरपी 250 रुपये लिखी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भतीजे से दूर होकर छलका 'चाचा' शिवपाल यादव का दर्द, कहा- साथ होते तो कई राज्यों में बनती सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्म संचालक से पूछताछ करने आई पुलिस

इस किट के बिल के रूप में आगरा के फुव्वारा स्थित नवीन अरोड़ा की फर्म माधव ड्रग हाउस के दिखाए। इस पर टीम फर्म संचालक से पूछताछ करने आई थी। संचालक का कहना था कि उनके बिल को ऑनलाइन निकाला जा सकता है। मगर, बिल की प्रमाणिकता तभी है, जब उस पर मुहर और हस्ताक्षर हों। जिन बिलों को महाराष्ट्र में पकड़े आरोपी ने दिखाया, उन पर मुहर नहीं थीं। हस्ताक्षर भी नहीं थे। इस पर एएसआई पूछताछ करके चले गए हैं। 

 
कॉल डिटेल निकालेगी पुलिस   
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक, अब जलगांव पुलिस वहां गिरफ्तार हुए आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। वह एक बिचौलिए से बात करता था। आशंका है कि बिचौलिया दवा कारोबार के संपर्क में है। फिर से टीम आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed