फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abbas Ansari leaves for Ghazipur from Kasganj jail will attend father's prayer meeting

UP: अब्बास अंसारी कासगंज जेल से गाजीपुर के लिए रवाना, पिता का प्रार्थना सभा में होगा शामिल

Sat, 08 Jun 2024 07:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 07:51 PM IST
सार

पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिल गई है। जिसके बाद आज कड़ी सुरक्षा के बीच उसे गाजीपुर के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Abbas Ansari leaves for Ghazipur from Kasganj jail will attend father's prayer meeting
अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज की पचलाना जिला जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आयोजित हो रही प्रार्थना सभा में शामिल होने की इजाजत दी गई है। अब्बास 10 से 12 जून तक की अनुमति दी गई थी। इस इजाजत के मुताबिक 9 जून तक गाजीपुर की जेल में अब्बास को भेजना था। 10 से 12 जून तक गाजीपुर में पिता मुख्तार की प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने और परिवार से मिलने की अनुमति मिली है। 13 जून को अब्बास को वापस जिला जेल लाया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर के समय पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अब्बास को गाजीपुर जेल के लिए रवाना किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अब्बास को ले जाया गया है। बाहुबली विधायक अब्बास अंसारी को चित्रकूट की जेल से पचलाना जिला जेल में पिछले वर्ष 14 फरवरी को शिफ्ट किया गया था। तब से वह यहां के हाईसिक्योरिटी बैरक में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्बास के पिता की मौत हुई तो उस समय उसे न्यायालय से जनाजे में शामिल होने की इजाजत नहीं मिली थी। जिससे अब्बास जनाजे में शामिल नहीं हो सका। पिछले माह फातिहा में हिस्सा लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दी थी तो अब्बास को कड़ी सुरक्षा में फातिहा में शामिल कराने के लिए गाजीपुर ले जाया गया। अब उसके पिता की प्रार्थना सभा 10 जून को है। अब्बास प्रार्थना सभा में हिस्सा लेगा। उसके बाद 11 व 12 जून को भी वह पारिवारिक सदस्य, संबंधियों से मुलाकात कर सकेगा। 
विज्ञापन

अब्बास के स्थानीय अधिवक्ता केशव मिश्रा ने बताया कि 10 से 12 जून तक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दी है। इस दौरान वह मीडिया से बातचीत नहीं कर सकेंगे। वहीं भाषण और राजनीतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब्बास को यहां की जेल से गाजीपुर के लिए रवाना किया गया है।

जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक अब्बास को गाजीपुर जेल के लिए रवाना किया गया है। वहां वह प्रार्थना सभा में हिस्सा लेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक बंदी अब्बास को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed