{"_id":"69fa14cac3acd592570a549c","slug":"abandoned-to-die-saved-by-fate-newborn-found-crying-among-thorns-in-agra-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पॉलिथीन में बंद कांटों में तड़पता नवजात, शरीर नोचती चींटियां; रोने की आवाज सुन फट पड़ा लोगों का कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पॉलिथीन में बंद कांटों में तड़पता नवजात, शरीर नोचती चींटियां; रोने की आवाज सुन फट पड़ा लोगों का कलेजा
Tue, 05 May 2026 10:01 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 05 May 2026 10:01 PM IST
सार
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में खेतों के कांटों के बीच पॉलिथीन में लिपटा नवजात जीवित मिला, जिसे मजदूरों ने रोने की आवाज सुनकर बचाया। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मां और जिम्मेदारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कांटों में तड़पता मिला नवजात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में सूखे नाले में प्लास्टिक के डिब्बे में नवजात का शव मिलने की घटना को 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि ममता का गला घोंटने वाली एक घटना मंगलवार को ग्राम चितौरा में सामने आई। खेतों में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। झाड़ियों और कांटों के बीच पॉलिथीन में लिपटे मासूम की सिसकियों ने वहां काम कर रहे मजदूरों का ध्यान खींचा, जिसके बाद उसकी जान बचाई जा सकी। मौके पर मौजूद लोग उस मां पर सवाल उठा रहे थे, जिसने अपने अंश को मरने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
चितौरा निवासी मानसिंह ने बताया कि ग्रामीण लाखन सिंह के खेत में कुछ मजदूर खरबूजे की फसल तोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब वे पास पहुंचे, तो देखा कि एक नवजात शिशु पॉलिथीन में लिपटा हुआ कांटों के बीच पड़ा है। मासूम के शरीर पर मिट्टी लगी थी और चींटियां उसे नोच रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ग्रामीण नीतू देवी मौके पर पहुंचीं और ममता दिखाते हुए तुरंत बच्चे को गोद में उठा लिया। उन्होंने मासूम की साफ-सफाई की और उसे लेकर शमसाबाद थाने पहुंचीं। बाल कल्याण अधिकारी योगेश कनाैजिया और पुलिस के साथ नवजात को सीएचसी ले गए। डॉ. मृदुल शर्मा ने नवजात की जांच की। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का वजन काफी कम है। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे वार्मर मशीन में रखा गया है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में उमड़ी भीड़
जैसे ही खेत में बच्चा मिलने की खबर फैली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई उस मां और परिजन को कोस रहा था, जिसने मासूम को इस तरह मौत के मुंह में छोड़ दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस नवजात को वहां कौन छोड़कर गया।
जैसे ही खेत में बच्चा मिलने की खबर फैली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई उस मां और परिजन को कोस रहा था, जिसने मासूम को इस तरह मौत के मुंह में छोड़ दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस नवजात को वहां कौन छोड़कर गया।