{"_id":"5ef62e268ebc3e42ec14a418","slug":"aap-mla-amanatullah-khan-calls-mob-lynching-of-mathura-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा की घटना को 'आप' विधायक ने बताया मॉब लिंचिंग, वीडियो शेयर कर सीएम योगी से पूछा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा की घटना को 'आप' विधायक ने बताया मॉब लिंचिंग, वीडियो शेयर कर सीएम योगी से पूछा सवाल
Sat, 27 Jun 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:17 AM IST
सार
- मथुरा जिले में 22 जून की सुबह गोवंश को ले जा रहे गो तस्करों को घेरकर ग्रामीणों ने की थी। इसमें घायल हरफूल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद में उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा से सटे गांव कामर हुई घटना को आम आदमी पार्टी (आप) नेता अमानतुल्ला खान ने मॉब लिंचिंग (भीड़ हिंसक) करार दिया। उन्होंने ट्विटर पर घटना के दो वीडियो भी शेयर किए हैं।
दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्ला खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये लिंचिंग की घटना यूपी के गांव कामर की है। जो हरियाणा बॉर्डर पर है। वीडियो में दो लोग जमीन पर पड़े हुए दिख रहे हैं और लोग उनसे गो तस्करों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
संबंधित खबर: यूपी-राजस्थान सीमा पर ग्रामीणों ने गो तस्कर को पीट-पीटकर मार डाला, एक अन्य की हालत गंभीर
विज्ञापन
इनमें से एक दिव्यांग सहित तीन लोगों ने साथियों के नाम न बताने पर उनसे मारपीट की। आप नेता ने कहा कि इस लिंचिंग में बुलंदरशहर के एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। अमानतुल्ला खान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि इन लोगों को किसने हक दिया कि किसी की जान ले लें ?

धारा 302 के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट
इस घटना को लेकर अमानतुल्ला खान ने शुक्रवार रात को एक और ट्वीट किया। इसमें लिखा, 'इस मुद्दे पर मुझे अभी एसपी देहात मथुरा पुलिस ने फोन पर जानकारी दी कि धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मुझे एसपी साहब ने सख्त से सख्त करवाई का आश्वासन भी दिया।'
गांव कामर व राजस्थान के गांव नौनेरा की सीमा पर 22 जून की सुबह गोवंश को ले जा रहे गो तस्करों को ग्रामीणों ने घेर मारपीट की थी। बचकर भागे दो घायल गो तस्कर हरफूल व मुनीम को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हरफूल की मौत हो गई थी। सीओ जगदीश कालीरमन ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है।
घर में चल रहा था जन्मदिन का जश्न, तभी 13 साल के किशोर ने उठाया ऐसा कदम, पसर गया मातम
कोंसी कला लिंचिंग जहां 2 दिन पहले एक आदमी को भीड़ के ज़रिए क़त्ल कर दिया गया था, उस मुद्दे पर मुझे अभी SP देहात मथुरा पुलिस ने फ़ोन पर जानकारी दी कि धारा 302 के तहत FIR दर्ज करली गई है, मुझे SP साहब ने सख्त से सख्त करवाई का आश्वासन भी दिया।
— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) June 26, 2020