फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Class six student commits suicide by hanging in agra

घर में चल रहा था जन्मदिन का जश्न, तभी 13 साल के किशोर ने उठाया ऐसा कदम, पसर गया मातम

Sat, 27 Jun 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 12:21 AM IST
सार

  • शाहगंज क्षेत्र की रामस्वरूप कालोनी की घटना, परिवार में कोहराम 
  • रामस्वरूप कॉलोनी में तीन महीने में चार लोग कर चुके हैं खुदकुशी

विज्ञापन
Class six student commits suicide by hanging in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रामस्वरूप कॉलोनी में 13 साल के किशोर ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार रात को उसका शव घर की छत पर टिनशेड के नीचे फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। घटना से कुछ देर पहले ही घर में उसके फुफेरे भाई का जन्मदिन मनाया गया था।

विज्ञापन


रामस्वरूप कॉलोनी निवासी किशोर दो भाइयों में छोटा था। बड़ा 15 साल का है। पिता का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। गुरुवार की शाम को 13 साल का किशोर घर की छत पर चला गया। कुछ समय बाद परिवार के लोग छत पर उसे देखने गए। छत पर पड़ी टिन शेड के एंगल से बंधे फंदे से उसका शरीर लटका था। 

विज्ञापन

 


मोहब्बत की नगरी में 'इश्क कातिलाना', 12 महीने में 53 हत्याएं, पढ़िए यह रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। उसे नीचे उतारा। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले आए। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली। मगर, किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने नहीं दी जानकारी

पुलिस ने खुदकशी का कारण पूछा लेकिन परिजन कुछ बता नहीं सके। उनका कहना था कि उसको किसी ने न तो डांटा था और न ही किसी बात पर कुछ कहा था। उसने आत्महत्या क्यों की? यह किसी को पता नहीं है। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। दो दिन बाद परिजनों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही बालक के आत्महत्या करने का कारण पता चल सकेगा।

पढ़ाई में था काफी होशियार

किशोर कक्षा छह का छात्र था। पढ़ाई में भी काफी होशियार था। वो ऐसा कदम उठा लेगा, किसी ने नहीं सोचा था। जिस समय उसने फांसी लगाई, उस समय घर में उसके बुआ के बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था।

कॉलोनी में तीन महीने में चार ने की खुदकशी 

रामस्वरूप कॉलोनी में तीन महीने में चार लोगों ने खुदकशी की है। कॉलोनी में 10 दिन पहले बीएड कर चुकी मेनका सिसौदिया ने बीएड करने के बावजूद नौकरी नहीं मिलने पर खुदकशी कर ली थी। 

31 मार्च को गोपाल सोनी और उनकी पत्नी प्रिया ने खुदकशी कर ली थी। उनके शव कमरे में फंदे पर लटके मिले थे। उनके खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल सका है। अब किशोर ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed