फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Aakanksha' of making women self-reliant and bringing smiles to faces of innocent children in Agra

UP News: महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, मासूमों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान; रंग ला रही आंकाक्षी समिति की मेहनत

Mon, 07 Oct 2024 08:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 08:25 AM IST
सार

आगरा में आंकाक्षी समिति की मेहनत रंग ला रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं मासूमों के चेहरों पर मुस्कान खिल रही है।

विज्ञापन
'Aakanksha' of making women self-reliant and bringing smiles to faces of innocent children in Agra
आकांक्षा समिति के कार्यक्रम में सैनेटरी पैड लांच करतीं मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि सिंह, रितु माहेश्वरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और मासूमों के चेहरों पर मुस्कान की 'आंकाक्षा' अब रंग ला रही है। स्वयं सहायता समूह से जहां महिलाएं रोजगार कर रही हैं। वहीं अनाथ बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। यह अनोखी पहल है प्रशासनिक अधिकारियों व उनकी पत्नियों की। जिन्होंने रविवार को आंकाक्षा परामर्शदात्री समिति का 35वां स्थापना दिवस मनाया।

विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह की पत्नी डॉ. रश्मि सिंह मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने मासिक स्वच्छता धर्म प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग की। इस प्रोजेक्ट में स्वयं सहायता महिला समूह सेनेटरी पैड बना रही हैं, जिन्हें बाजार में बेचा जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मासिक धर्म, स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। लखनऊ की तर्ज पर आगरा में मसाला मठरी सेंटर के लिए एमओयू साइन हुआ। समिति अध्यक्ष व मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कहा कि 1994 में प्रतिमा दयाल ने आकांक्षा की नींव रखी। यह संस्था दो क्षेत्रों में कार्य करती है। एक बच्चों की शिक्षा और दूसरा महिलाओं के स्वास्थ्य व रोजगार के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने राज्य समिति अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह के समक्ष प्रस्ताव रखा कि सीएसआर फंड में समिति के लिए अंश निर्धारित किया जाए। उपाध्यक्ष डीएम की पत्नी विनीता पाटिल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में समिति की पूर्व अध्यक्ष किरन त्रिपाठी, डॉ. संगीत भटनागर, डॉ. प्रीति गुप्ता, रीता वर्मा, अर्चना अनिल कुमार, अर्चना तिवारी, अलीशा सगीर, प्रतिभा किशोर के अलावा सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली, शुभांगी शुक्ला, श्रद्धा शांडिल्यायन आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed