फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young woman who went to her mother's friend's house was molested and beaten up when she protested.

Agra News: मां की सहेली के घर गई युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Fri, 09 Jan 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A young woman who went to her mother's friend's house was molested and beaten up when she protested.
आगरा। मां की सहेली के घर गई युवती ने छेड़छाड़ करने और विरोध पर पिटाई का आरोप लगाया है। पीडि़ता की तहरीर पर थाना सिकंदरा में अरुण दिवाकर, दीपा दिवाकर, मंजू दिवाकर, मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी मां की सहेली से मिलने सिकंदरा क्षेत्र स्थित फ्लैट पर गई थी। वहां जब वह बाथरूम गई तो अरुण दिवाकर, उसकी पत्नी दीषा, मां मंजू और बहन मनीषा पीछे से आ गए। उससे छेड़छाड़ की। विरोध पर घसीटते हुए बाहर लेकर आ गए। पिटाई कर दी। बचाने आई घर में काम करने वाली महिला के साथ भी साथ भी अभद्रता की। संवाद
विज्ञापन




बाइक सवार बदमाशों ने रैपिडो चालक का मोबाइल छीना

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने रैपिडो चालक से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। उन्होंने पीछा भी किया पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घटना के डेढ़ महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मैनपुरी के गांव गड़ेरी निवासी विकास ने तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि रैपिडो बाइक चलाते हैं। 15 नवंबर 2025 की रात करीब 9 बजे वह सिकंदरा से आईएसबीटी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में परिचित का फोन आने पर बात करने लगे। रेनबो हॉस्पिटल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed