{"_id":"69d6bc7ec641b746ab0734cd","slug":"a-young-woman-and-her-brother-were-beaten-up-for-protesting-against-molestation-agra-news-c-364-1-ag11019-127411-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छेड़छाड़ के विरोध पर युवती और भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छेड़छाड़ के विरोध पर युवती और भाई को पीटा
Thu, 09 Apr 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक पीड़ित युवती ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल की शाम 6 बजे वह घर पर थी। इसी बीच अकबरा के नगला अर्जुन निवासी रामकुमार और रामनिवास घर में घुस आए। दोनों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें और उनके भाई की पिटाई लगा दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दोनों पहले भी इस तरह की घटना कर चुके हैं, जिसका ग्राम प्रधान ने समझौता करा दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन