{"_id":"69504a449bf6a600220dbe07","slug":"a-young-man-wandered-all-night-to-stop-his-wifes-second-marriage-agra-news-c-364-1-ag11019-123057-2025-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी की दूसरी शादी न रोक सका, पुलिस के साथ जब तक मैरिज होम पहुंचा...हो चुकी थी विदाई; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी की दूसरी शादी न रोक सका, पुलिस के साथ जब तक मैरिज होम पहुंचा...हो चुकी थी विदाई; जानें पूरा मामला
Sun, 28 Dec 2025 08:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 08:35 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पति अपनी पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने में कामयाब नहीं हो सका। जब तक पुलिस लेकर वो मैरिज होम पहुंचा, ससुराल वालों ने तब तक पत्नी को दूसरे के साथ विदा करा दिया। पत्नी की दूसरी शादी होने से पीड़िता सदमे में है।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के मंटोला क्षेत्र का एक युवक शुक्रवार रात अपनी पत्नी का दूसरा निकाह रोकने की गुहार लगाते हुए रातभर भटकता रहा। एक्स पर वीडियो पोस्ट करने और 112 नंबर पर शिकायत के बाद पुलिस जब युवक के साथ मैरिज होम पहुंची तो विदाई हो चुकी थी। अवसाद में युवक ने मोबाइल बंद कर लिया है।
विज्ञापन
मंटोला मैदान के काशिफ खान का आरोप है कि उन्होंने अप्रैल 2024 में क्षेत्र की युवती से निकाह किया था। शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवाया। इसके बाद भी पत्नी के परिवार वाले उसे घर पर जबरन रखे थे। झूठा तलाक दिखा उसका जबरन निकाह करा रहे थे। इस पर उन्होंने 24 दिसंबर को हाईकोर्ट से शादी मान्य रहने का स्टे लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम में 26 दिसंबर को कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि पता चलने पर मंटोला पुलिस से शादी रोकने की गुहार लगाई। एक्स पर वीडियो पोस्ट कर मदद मांगी। इसके बाद 112 नंबर पर काॅल की। अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन किए लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली। पीआरवी उन्हें ताजगंज थाना की बसई चौकी लाई। देर रात पुलिस मैरिज होम लेकर पहुंची। तब तक कार्यक्रम समाप्त हो चुका था।
ताजगंज थाना प्रभारी का कहना है कि देर रात युवक ने शिकायत की। उसके पास दस्तावेज की कोई काॅपी नहीं थी। सिर्फ फोटो थे, इसके बाद भी पुलिस मौके पर गई। वहां जानकारी हुई कि निकाह 24 दिसंबर को हो चुका था। शुक्रवार को रुखसती की रस्म थी जो काफी पहले हो चुकी। युवक को अगले दिन लिखित शिकायत और दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा गया था।