फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man committed suicide due to domestic troubles

Agra News: गृहक्लेश के चलते युवक ने दी जान

Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide due to domestic troubles
फोटो03मृतक युवक गजेंद्र का फाइल फोटो।
कासगंज। ढोलना के गांव तैयबपुर सुजातगंज में बुधवार को गृहक्लेश के चलते युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले परिवार में विवाद के बाद से वह परेशान चल रहा था। पुलिस युवक की मौत के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव तैयबपुर सुजातगंज निवासी गजेंद्र (34) पुत्र कृष्णवीर ने बुधवार की सुबह 10 बजे घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटका देख परिजन की चीख निकल गई। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई विजय कुमार ने बताया कि दो दिन पहले उसका परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब से वह परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। गजेंद्र मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत के बाद चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मां सुनीता देवी और पत्नी राजेश्वरी का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी मौत के मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




रिपोर्ट-सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed