फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A wave of faith surged at the shrine of Kaila Maiya, a festival was organised at Bhadrauli temple on Chaitra Saptami, devotees danced to the tunes of Languria bhajans.

Agra News: कैला मैया के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र सप्तमी पर भदरौली मंदिर में सजी जात, लांगुरिया भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

Thu, 26 Mar 2026 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged at the shrine of Kaila Maiya, a festival was organised at Bhadrauli temple on Chaitra Saptami, devotees danced to the tunes of Languria bhajans.
केला देवी ब्रज धाम मंदिर मेले के फोटो।
पिनाहट। चैत्र नवरात्रि की पावन सप्तमी तिथि पर बुधवार को क्षेत्र के ऐतिहासिक भदरौली स्थित कैला मैया मंदिर पर जात मेले का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना की और अपनी मन्नतें पूरी होने पर नेजा व ध्वजा अर्पित किए। पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान पारंपरिक लांगुरिया भजनों की धुनों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर के बाहर लगे विशाल मेले में ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं और बच्चों ने खिलौनों, श्रृंगार की सामग्री और घरेलू सामान की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। वहीं, गर्म-गर्म जलेबी और चाट-पकौड़ी का स्वाद चखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed