{"_id":"65ad7300d514682649036875","slug":"a-teenage-girl-who-went-out-to-see-the-tomato-crop-was-kidnapped-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-10231-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टमाटर की फसल देखने निकली किशोरी अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टमाटर की फसल देखने निकली किशोरी अगवा
Mon, 22 Jan 2024 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव में साइकिल से खेत पर टमाटर की फसल देखने गई किशोरी को अगवा कर लिया गया। किशोरी के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की दोपहर से साइकिल लेकर घर से अपने खेत पर टमाटर की फसल देखने गई हुई थी। लेकिन वह काफी समय तक घर वापस नहीं आई तो परिजन को उसकी चिंता होने लगी। परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पिता को जानकारी हुई कि गांव निवासी मुंशी के सहयोग से अर्पित निवासी सिकंदरपुर वैश्य उसे अगवा कर ले गया है। किशोरी साइकिल गांव के पास ही एक यात्री शेड के समीप खड़ी हुई मिली। मामले पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
थाना प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामदगी के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। शीघ्र किशोरी की बरामदगी की जाएगी।