{"_id":"6054ea338ebc3ec967512941","slug":"a-tanker-carrying-milk-collides-with-a-student-dies-mainpuri-news-agr485345041","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध ले जा रहे टेंकर ने छात्र को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध ले जा रहे टेंकर ने छात्र को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव जखा के पास शुक्रवार दोपहर साइकिल सवार छात्र को दूध लेकर जा रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन फिरोजाबाद ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने औंछा-जसराना मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। काफी समझाने पर करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका।
थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी ओमवीर सिंह का 16 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार गांव जखा स्थित कैलाशपति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बदे वह छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। औंछा -जसराना मार्ग पर गांव के पास औंछा की ओर से दूध लेकर आ रहे टैंकर ने छात्र को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे लेकर फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर चले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद हादसे से गुस्साए मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाया। करीब एक घंटा बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद टैंकर लेकर भाग गया चालक
हादसे में छात्र की मौत के बाद चालक टैंकर लेकर वहां से भाग गया। इस बात से भी मृतक परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। इस बीच छात्र की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस चालक व टैंकर की तलाश कर रही है।