फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A solver was caught in SSC exam in Agra police sent to jail

Agra: एसएससी परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, परीक्षार्थी की जगह अपनी फोटो लगाकर आया था इग्जाम देने, पहुंचा जेल

Tue, 05 Jul 2022 10:13 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Jul 2022 10:13 PM IST
सार

परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर सॉल्वर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देने पहुंचा था। यहां चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में सॉल्वर ने अपना नाम महेश ठेनुआ बताया है। वह अलीगढ़ के थाना इगलास स्थित सदोलपुर का रहने वाला है। वह अछनेरा के गांव अभुआपुरा निवासी बबलू के स्थान पर परीक्षा देने आया था।

विज्ञापन
A solver was caught in SSC exam in Agra police sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में एक सॉल्वर पकड़ा गया। सिकंदरा स्थित आरकेजीएम कॉलेज में परीक्षा थी, जिसमें आरोपी असली परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो लगाकर आया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सॉल्वर को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरके गुप्ता मेमोरियल कॉलेज जीएसएस इंफोसिस्टम में एसएससी एमटीएस की परीक्षा चल रही है। सोमवार सुबह 8:20 बजे प्रथम पाली की परीक्षा में एक परीक्षार्थी आया। कर्मचारी परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर प्रवेश पत्र और आईडी कार्ड चेक कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारियों को एक परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र संदिग्ध लगा।

विज्ञापन

उन्होंने फोटो देखकर शक होने पर उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। इस पर उसने अपना नाम महेश ठेनुआ बताया। वह अलीगढ़ के थाना इगलास स्थित सदोलपुर का रहने वाला है। अछनेरा के गांव अभुआपुरा निवासी बबलू के स्थान पर परीक्षा देने आया था। उसने प्रवेश पत्र पर बबलू के स्थान पर अपना फोटो लगा लिया था। थाना प्रभारी उत्तम चंद पटेल ने बताया कि गुलशन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी महेश को जेल भेज दिया गया। वहीं बबलू की तलाश की जा रही है।

आरोपी ने कई और नाम लिए
आरोपी महेश से पुलिस ने गहन पूछताछ की। इसमें पता चला कि वह सॉल्वर है। उसने कई और नाम बताए हैं। इनके बारे में भी पुलिस पता कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed