फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A Satsang Bhawan and Parikrama Marg will be built at Ghasi Baba Temple in Akola. The government approved the temple's renovation on the initiative of Cabinet Minister Baby Rani Maurya.

Agra News: अकोला के घासी बाबा मंदिर पर बनेगा सत्संग भवन और परिक्रमा मार्ग, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की पहल पर मंदिर के कायाकल्प को शासन से मिली मंजूरी

Thu, 30 Apr 2026 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A Satsang Bhawan and Parikrama Marg will be built at Ghasi Baba Temple in Akola. The government approved the temple's renovation on the initiative of Cabinet Minister Baby Rani Maurya.
अकोला स्थिति श्रीघासी बाबा का मंदिर।
अकोला। चाहरवाटी की राजधानी कहे जाने वाले अकोला में स्थित प्राचीन घासी बाबा मंदिर का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। क्षेत्र के लाखों लोगों की आस्था के इस केंद्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक बेबी रानी मौर्य के प्रयासों को सफलता मिली है। उनके प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री धार्मिक पर्यटन योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को विस्तृत प्रस्ताव भेजा था। इसमें मंदिर परिसर में सत्संग भवन और परिक्रमा मार्ग के निर्माण की मांग की गई थी। शासन से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब कार्यदायी संस्था जल्द निर्माण कार्य शुरू कराएगी। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया प्रदेश सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धार्मिक स्थलों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह गंभीर है। धार्मिक स्थलों के विकास से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और समरसता की भावना भी सुदृढ़ होती है। घासी बाबा मंदिर पूरे चाहरवाटी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। मंदिर के जीर्णोद्धार की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस निर्णय पर मंदिर महंत खुशीराम महाराज, डॉ. गंभीर सिंह चाहर, महताप सिंह भगतजी, शिवगणेश हवलदार, भगतराम सिंह, मनीराम चाहर, सीताराम पहलवान, रतन सिंह चाहर, हुकुम सिंह चाहर, कैलाशी पंडित, नाहर सिंह, राजवीर सिंह, श्यामलाल और मदन लाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed