{"_id":"61c602f142eedb203d5b46fd","slug":"a-rotten-body-found-hanging-on-a-tree-near-ganeshpura-mainpuri-news-agr5189026122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेशपुरा के पास पेड़ पर लटका मिला सड़ा गला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेशपुरा के पास पेड़ पर लटका मिला सड़ा गला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गांव गणेशपुरा के पास शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव पेड़ पर लटकता दिखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। शव की पहचान एटा के रहने वाले एक युवक के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी प्रभारी विपिन तोमर को शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि गांव गणेशपुर के पास बगिया में पेड़ पर किसी युवक का कई दिन पुराना शव लटका हुआ है। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव करीब चार से पांच दिन पुराना लग रहा था।
उससे दुर्गंध आ रही थी और सड़ रहा था। किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। जेब में तलाशी के दौरान आधारकार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान 28 वर्षीय पिंटू निवासी नगला अगर थाना मलावन एटा के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया है कि पिंटू अक्सर घर से गायब रहता था, किसी कारण के चलते उसने खुदकुशी की है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।