फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A proposal of 15.85 crore rupees has been made for a mini stadium in Uganpura. The land sought may be increased from six to 15 acres. 50 acres of land has been earmarked for a sports college in Barhan. A report has been sent to the government.

Agra News: उगनपुरा में मिनी स्टेडियम के लिए 15.85 करोड़ का प्रस्ताव, छह से बढ़ाकर 15 एकड़ मांगी जा सकती है भूमि, बरहन में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 50 एकड़ भूमि चिह्नित, शासन को भेजी रिपोर्ट

Fri, 08 May 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A proposal of 15.85 crore rupees has been made for a mini stadium in Uganpura. The land sought may be increased from six to 15 acres. 50 acres of land has been earmarked for a sports college in Barhan. A report has been sent to the government.
आगरा। बाह क्षेत्र के उगनपुरा गांव में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 15 करोड़ 85 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। वहीं, एत्मादपुर के बरहन में स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण की रिपोर्ट भी दोबारा शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


उगनपुरा में छह एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जो जिला युवा कल्याण विभाग के अधीन है। इसे खेल विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने जमीन की उपयोगिता जांचने के लिए एडीएम नागरिक आपूर्ति की अध्यक्षता में एक टीम गठित की थी। इस टीम में जिला युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार सहित बिजली, पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने मौके का दो बार स्थलीय निरीक्षण किया और मई के पहले सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित भूमि को 6 एकड़ से बढ़ाकर 15 एकड़ करने की संभावना है, जिससे प्रस्ताव में बदलाव हो सकता है। हालांकि, उगनपुरा में अधिग्रहीत जमीन पर रास्ते की समस्या बनी हुई है। उसी के बगल में पशुपालन विभाग की जमीन भी है।
विज्ञापन


एत्मादपुर के बरहन में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 50 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इसकी दोबारा रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से एक टीम का गठन किया जाएगा। टीम के निरीक्षण के बाद मिट्टी का परीक्षण किया जाएगा। निर्माणदायी संस्था का चयन होने के बाद पूरी जमीन की चहारदीवारी तैयार कर मुख्य द्वार लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed