{"_id":"616efc6bc3de2b29113fd116","slug":"a-procession-was-taken-out-on-the-streets-in-the-glory-of-navi-mainpuri-news-agr5120288118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवी की शान में सड़कों पर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवी की शान में सड़कों पर निकाला जुलूस
विज्ञापन
शहर में हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर निकाले गए जुलूस में शामिल लोग।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आगरा रोड पर स्थित खानकाह रशीदिया में मंगलवार को पैगंबर इस्लाम का यौमे पैदाइश मनाया गया। शहर के प्रमुख मार्गों पर नवी की शान में जुलूस निकाला गया। लोगों ने बढ़ चढ़कर जुलूस में शिरकत की।
जुलूस की शुरुआत खानकाह रशीदिया से हुई। बड़ा चौराहा, डाकखाना, घंटाघर होता हुआ खानकाह पर जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न हुआ। बच्चों ने नातिया मुकाबले में कलाम पेश किए। हाजी अब्दुल रहमान खान चिश्ती बबलू मियां ने संचालन किया। हाफिज मोमिन ने कहा कि हजरत पैगंबर मोहम्मद हमेशा लोगों को समानता का रास्ता दिखाते थे। पैगंबर ने सबसे पहले भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ का संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर बेटियों को नहीं बचाया गया तो संसार में कोई भी नहीं बचेगा। क्योंकि बेटियां ही संसार का संचालन करती हैं।
साकिब अनवर चिश्ती ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को खानकाह में पुरस्कृत किया गया। हाजी असरा, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद आफाक, इरफान, इरशाद, आमिर, जीशान मौजूद रहे। सुबह के समय गुलाबबाग मस्जिद कमेटी द्वारा जुलूस निकाला गया। यह शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुलाबबाग मस्जिद पर पहुंचकर संपन्न हुआ।