{"_id":"61140d958ebc3e7caa3605d7","slug":"a-laborer-died-in-a-road-accident-on-sirsaganj-road-mainpuri-news-agr503424758","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसागंज रोड पर हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसागंज रोड पर हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। सिरसागंज रोड पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मजदूर बांदा का रहने वाला था, वह एक मिल में मजदूरी करता था।
जनपद बांदा के गांव परमपुरवा निवासी 31 वर्षीय प्रमोद कुमार सिरसागंज रोड पर बनी एक मिल में मजदूरी करता था। मंगलवार की देर रात वह शहर में किसी काम से आया था। वापस लौटते समय कोतवाली क्षेत्र में नगला दौलत के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की जेब में मिले कागजात आदि के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी। बुधवार को परिजन मोर्चरी आ गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।