फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A grand procession of Avanti Bai was taken out with much fanfare.

Agra News: धूमधाम से निकाली अवंतीबाई की भव्य शोभायात्रा

Fri, 16 Aug 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
A grand procession of Avanti Bai was taken out with much fanfare.
महारानी अवंतीबाई लोधी की शोभा यात्रा में महारानी के स्वरूप में घोड़े पर सवार एक युवती।
मैनपुरी। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 193वीं जयंती पर शुक्रवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शहर के ज्योति तिराहा स्थित केएस मैरिज होम से शोभायात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एटा सदर विधायक विपिन उर्फ डेविड वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा शहर भ्रमण के बाद वीरांगना अवंतीबाई लोधी चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संपन्न यहां पहुंची सांसद डिंपल यादव ने कहा कि अवंतीबाई लोधी के योगदान को देश और समाज कभी भुला नहीं सकेगा।
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी शोभायात्रा के संयोजक एवं अखिल भारतीय लोधी महासभा (युवा) के जिलाध्यक्ष नीटू राजपूत के नेतृत्व में शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल एक दर्जन झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा आगरा रोड, बड़ा चौराहा, संता बंसता चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, बस स्टैंड, कचहरी रोड, ईशन नदी पुल होते हुए वीरांगना अवंतीबाई लोधी चौक पर पहुंची, जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण होने के बाद शोभायात्रा संपन्न हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान अहिबरन सिंह राजपूत, सतीश राजपूत, अरविंद राजपूत, नितिन लोधी, सुभाष राजपूत, कमल वर्मा, आदेश राजपूत, अवनीश राजपूत, विजय राजपूत, प्रवीन सभासद, जगन्नाथ प्रधान, डा. महावीर सिंह, हरिश्चंद्र नारायण लोधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दलों के नेता यात्रा में हुए शामिल
शोभायात्रा में पहुंचीं सांसद डिंपल यादव ने अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के पुत्र अतुल प्रताप सिंह ने भी भाग लिया। इसके अलावा सपा, भाजपा, व्यापारिक, सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में स्टॉल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।


यू-ट्यूबर राजा-शिवानी रहे आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा के दौरान बाइक रैली में युवा जय श्रीराम, जय अवंतीबाई लोधी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में यू-ट्यूबर इटावा के राजा-शिवानी राजपूत आकर्षण का केंद्र रहे। लोग दोनों लोगों के साथ सेल्फी और फोटो खींचते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा में तैनात रहा। अंत में शोभायात्रा संयोजक नीटू राजपूत, खजान सिंह लोधी, हाकिम सिंह राजपूत, सुभाष राजपूत प्रधान ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed