फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A grand community feast was held at Moteshwar Mahadev, accompanied by Rudrabhishek.A grand community feast was held at Moteshwar Mahadev, accompanied by Rudrabhishek.

Agra News: मोटेश्वर महादेव पर रुद्राभिषेक के साथ हुआ विशाल भंडारा

Thu, 27 Aug 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A grand community feast was held at Moteshwar Mahadev, accompanied by Rudrabhishek.A grand community feast was held at Moteshwar Mahadev, accompanied by Rudrabhishek.
बटेश्वर : मंदिर मे शिवलिंग का पूजन करते आचार्य सूर्यकान्त गोस्वामी के साथ बनारस के आचार्य मोटे - फोटो : 1
बटेश्वर। सावन माह में आयोजित 27वें वार्षिक धार्मिक आयोजन के 29वें दिन बुधवार को मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी एवं आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी के सानिध्य में बनारस से आए आचार्यों ने यमुना किनारे स्थित मोटेश्वर महादेव, राजेश्वर और भीमेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को विशेष पूजा-अर्चना कराई। विधि-विधान से महादेव का रुद्राभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया गया। मान्यता है कि मोटेश्वर महादेव मंदिर में मिट्टी का नंदी अर्पित करने से असाध्य त्वचा रोग और शरीर के मस्से समाप्त हो जाते हैं। अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें साधु-संतों और श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन बटेश्वर धाम हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

-----
बटेश्वर में युवती ने साथियों संग चढ़ाई डाक कांवड़
बटेश्वर। तीर्थस्थल बटेश्वर में बुधवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्थानीय निवासियों के साथ सोरों से पैदल यात्रा कर पहुंचीं युवती मोहिनी गोस्वामी ने अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर डाक कांवड़ चढ़ाई। बटेश्वर की मोहिनी वही युवती हैं, जिन्होंने बीते वर्ष अपनी जान की परवाह न करते हुए बटेश्वर में यमुना नदी के तेज बहाव में डूबते कई लोगों को अपनी बहादुरी से बचाया था। राजनेताओं और जन प्रतिनिधियों ने उन्हें पुरस्कार एवं नकद राशि देकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया था। कांवड़ यात्रा में मोहिनी के साथ सचिन गोस्वामी, शिवम गोस्वामी, ऋतिक गोस्वामी, अंकुश वर्मा, प्रदीप वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed