फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A flood of Kanwariyas gathered to lift the kanwar of faith.

Agra News: आस्था की कांवड़ उठाने के लिए उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

Wed, 06 Mar 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
A flood of Kanwariyas gathered to lift the kanwar of faith.
कासगंज। महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इससे पहले बुधवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने बड़ी संख्या में लहरा गंगाघाट पर पहुंचकर आस्था की कांवड़ उठाई। कांवड़ में गंगा जल लेने के लिए कांवड़ियों का लहरा गंगाघाट पर आने का सिलसिला बीते कई दिन से जारी है। अब तक कांवड़ मेले में 2 लाख कांवड़ियों के द्वारा कांवड़ ले जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। तीर्थनगरी सोरोंजी से लेकर लहरा गंगाघाट तक कावंड़िये दिखाई दे रहे हैं। गंगाघाट भोले की भक्ति के जयकारों से गूंज रहे हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबकर हर-हर महादेव और गंगा मइया के जयकारे लगा रहे हैं। चारों ओर शिवभक्ति की महिमा का गायन कांवड़ियों के द्वारा किया जा रहा है। भोले की भक्ति के गीत गुनगुनाते हुए कांवड़ियों की टोलियां निकल रहीं हैं। दिन और रात कांवड़िये कांवड़ भरकर ले जा रहे हैं। बुधवार को मथुरा, आगरा, भरतपुर इलाके के कांवड़ियों की भीड़ अधिक रही। ज्यादातर कांवड़िये अपनी टोलियों के साथ अपने वाहनों से गंगाघाट तक पहुंचे। गंगाघाट पर चारों और वाहन ही वाहन दिखाई दे रहे थे। बीते 48 घंटों से लगातार कांवड़ियों की टोलियों के निकलने का सिलसिला जारी है जो आगामी 24 घंटे तक और जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को कांवड़ियों की संख्या और बढ़ेगी। हाथरस, सिकंदराराऊ, एटा, मारहरा, अलीगंज, गंगीरी के कांवड़िये पहुंचेंगे। इसके साथ ही डाक कांवड़ ले जाने वाले कांवड़िये भी पहुंचेंगे। भोले की भक्ति का ऐसा अद्भुत नजारा इस इलाके में बना हुआ है। चारों ओर शिवभक्त कांवड़िये नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed